HOROSCOPE TODAY 25 NOVEMBER 2020 : आज बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल…
राशिफल: 25 नवंबर 2020
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संभलकर काम करने का है। जल्दबाजी या लापरवाही में काम करने से काम खराब हो सकता है, जिससे बेवजह की धनहानि हो सकती है। निवेश संबंधित योजनाओं में भी सतर्कता से निवेश करें। धर्म-कर्म के नाम पर जालसाज लोग आपको ठग सकते हैं।
वृषभ: वृष राशि के जातकों को पिता या गुरु की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। नए संपर्क से नेटवर्क मजबूत होगा। जो कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। किसी तरह का पेपर वर्क अगर अटका हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। वित्तीय लाभ होगा। लंबी यात्रा के लिए धन खर्च की संभावना है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के काम व कठिन परिश्रम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग भी बनते हैं। समाज में मान सम्मान व सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। बीमा व फाइनेंस से जुड़े हुए जातकों के लिए धन लाभ की बहुत अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। संतान से संबंधित खर्चो और उनके क्रियाकलापों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
कर्क: कर्क राशि के जातकों का अधिकतम समय धार्मिक गतिविधियों पर बीतेगा। परिवार के साथ मेल मिलाप के अवसर उपलब्ध होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से सभी काम पूरे हो जाएंगे। किस्मत आज आपके साथ है । विदेश से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। खर्च नियंत्रित रहेगा।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए संभलकर चलने वाला दिन है। कामकाज में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जो धन हानि करा सकती हैं। मन में अवसाद रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी से भी वादविवाद में पड़ने से बचें। लाभ का मार्ग बाधित रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित कामकाज के लिए उपयुक्त दिन है। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती हैं। जोखिम लेकर काम करेंगे। वाणी में कोमलता रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों को नियंत्रित रखने के आपके प्रयास सफल होंगे।
तुला: तुला राशि के जातकों को अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दूसरों की अपेक्षा ऑफिस में आपको अधिक मान सम्मान मिलने की संभावना है। कामकाज के प्रति सोच व्यवहारिक रहेगी। कार्यक्षेत्र व पारिवारिक रिश्तो के बीच में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। रुपए पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक नए प्रॉजेक्ट पर काम करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। संतान से संबंधित चिंताएं परेशान करेंगी। जोखिमपूर्ण कार्यों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचना आपके हित में रहेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों में कामकाज को लेकर उमंग उत्साह का अभाव रहेगा। तरह-तरह की चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च का योग बन रहा है। गुस्से से मानहानि की संभावना बढ़ जाती है। आर्थिक लिहाज से भी दिन सामान्य रहेगा।
मकर: मकर राशि के जातकों के दैनिक क्रियाकलापों में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। प्रतिभा प्रदर्शन के उचित अवसर प्राप्त होंगे। अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहने में कामयाब रहेंगे। कामकाज से संबंधित नए अनुबंध बन सकते हैं। कमाई के मामले में दिन श्रेष्ठ है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के आध्यात्मिक विकास के लिए उत्तम दिन है। परंतु व्यावसायिक क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने में मुश्किल आ सकती है। व्यर्थ वाद विवाद से जितना ज्यादा बचेंगे उतना आपके मान सम्मान के लिए अच्छा रहेगा। कमाई के लिए दिन कुछ खास नहीं है, परंतु खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही खुशनुमा दिन है। सामाजिक मान-सम्मान प्राप्ति का योग है। भाग्य पूरी तरह आज आपके साथ है। सभी काम सहज ही पूरे हो जाएंगे। पैतृक धन संपत्ति मिलने का भी योग बनता है। कमाई के लिहाज से भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।