HOROSCOPE TODAY 27 NOVEMBER 2020 : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल…
राशिफल: 27 नवंबर 2020
मेष: मेष राशि के जातकों को आज उद्वेग में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। बेवजह के दूसरों के पचड़े में पड़ने के बजाय अपने काम से काम रखना आज आपके लिए हितकर रहेगा। अनैतिक कार्यों से मानहानि की संभावना भी बन जाती है। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। वित्तीय मामलों में दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ: वृष राशि के जातकों के लिए साझेदारी से संबंधित कामकाज में लाभ की संभावनाएं बन जाती है। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर रहेगा। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत लाभदायक है। वित्तीय प्रबंधन शानदार रहेगा। कोट कचहरी के मामले में भी आप के विजयी होने की संभावना है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जोश उत्साह से अपने सभी काम को पूरा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी भी पूरी तरह से आपके काम में सहयोग करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मनचाहा लाभ होने से प्रफुल्लित रहेंगे।
कर्क: कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उपस्थित संसाधनों के प्रयोग में असुविधा होगी। निर्धारित लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। अधिकारियों के साथ जरूरत से ज्यादा तर्क वितर्क से संबंध बिगड़ सकते हैं। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है।
सिंह: सिंह राशि वाले जातकों को तकनीकी योग्यताएं कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्रदान करेंगी। कामकाज से संबंधित योजनाओं को जितना ज्यादा गुप्त रखेंगे। उतना वह प्रभावी बनेंगी। लोन के लिए अगर आवेदन किया हुआ था तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
कन्या: कन्या राशि के जातकों की व्यावसायिक सौदेबाजी के लिए दिन बहुत अनुकूल है। बातचीत कौशल नए संपर्क बनाने में मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के विवेकशील आचरण से कामकाज में मान सम्मान प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।
तुला: तुला राशि के जातकों का काम के प्रति नजरिया कलात्मक रहेगा। छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करेंगे और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए उच्च अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। पैसों के मामले में धन संपदा बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना है। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। जिसमें काम को बीच में छोड़ देना नुकसानदायक रहेगा। धैर्य और लगन से अपने कार्य को पूरा करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। एक्सपोर्ट रिलेटेड काम से धन लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
धनु: धनु राशि के जातकों को एकांतवास लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मसले हल हो सकते हैं। घर की मेंटिनेंस पर खर्च का योग बनता है। जोश और ताकत के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।
मकर: मकर राशि के जातक अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कठोर मेहनत करेंगे। परंतु फिर भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिल पाएगी। सामाजिक जिम्मेदारियों की वजह से कामकाज को समय पर पूरा करना मुश्किल हो सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने का योग भी बनता है।
कुंभ: कुंभ राशि वालों को वरिष्ठ प्रबंधन से टकराव से बचना चाहिए। जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना ही आज अच्छा रहेगा। कामकाज की शैली आक्रमक रहेगी। बहुत ज्यादा ऊर्जा का उपयोग करने से जल्दी थक जाएंगे और काम करने का मन नहीं करेगा। फाइनेंशियल मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह से काम करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह से आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आज आपके साथ है।