HOROSCOPE TODAY 14 DECEMBER 2020 : आज सोमवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल…
राशिफल: 14 दिसंबर 2020
मेष: मेष राशि के जातकों को दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने अंतर्मन की आवाज को सुनना चाहिए। दूसरों की बातों के गहरे अर्थ को बहुत जल्दी समझ लेंगे। कामकाज से संबंधित संवेदनशील मुद्दों पर बात करने के लिए भी दिन उपयुक्त है। लंबे समय के लिए की जाने वाली फाइनैंशल प्लानिंग संबंधित निर्णय सफलतापूर्वक ले पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
वृषभ: वृष राशि के जातकों के व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी लुभावनी बातों के द्वारा ग्राहकों को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय के लिए किया जाना निवेश फायदेमंद हो सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदियों से निपटने के लिए योजना बनाकर काम करेंगे। आज आप अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी दिनचर्या को संतुलित करेंगे। कमीशन के रूप में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। सेहत से संबंधित खर्चे भी आज आपको झेलने पड़ सकते हैं।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के मन में चंचलता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन चाहने वाले जातक आज परिवर्तन के लिए प्रयास कर सकते हैं। मजाक मस्ती के द्वारा कार्यक्षेत्र के माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करेंगे। वित्तीय योजनाएं बनाने और उनके क्रियान्वयन के लिए भी अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं।
सिंह: सिंह राशि के जातकों को नए पद प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है। आत्मविश्वास के द्वारा स्वयं को मजबूत बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन खरीदने पर धन खर्च की संभावना है।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का लंबे समय से अटका हुआ पेपर वर्क आज पूरा होने की संभावना बन रही है। कला व लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का फल तुरंत ही नजर आएगा।
तुला: तुला राशि के जातक जो फाइनेंस एवं कंसल्टेंसी से जुड़े हुए हैं उनके काम के लिए बेहतरीन दिन है। बातचीत के द्वारा अपने काम को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपका फोकस धन को संचित कर समृद्धि बढ़ाने पर रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिजनों के साथ वाद-विवाद की आशंका बन रही है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित दिन रहेगा। बहुत से कामों को समय पर पूरा करने का तनाव हावी रहेगा। अपने आप को संतुलित रखते हुए ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए एक संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पक्षों को अच्छी तरह से समझ लें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेना भविष्य में आपको मुश्किल में डाल सकता है। धन संबंधित मामलों में अपनी योजनाओं को गुप्त रखना पसंद करेंगे।
मकर: मकर राशि के जातक अपने सामाजिक रिश्तो को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। जिनकी सहायता से बहुत से काम आसानी से निकल आएंगे। आर्थिक लिहाज से समय बहुत अनुकूल रहेगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। भाग्य भी पूरी तरह से आज आपके साथ हैं।
कुंभ: कुंभ राशि के जातक अपने व्यवसाय को लेकर बहुत ज्यादा चिंतन मनन करेंगे। सफलता प्राप्ति के लिए बातचीत से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे, जो सफल रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों के नवीनतम विचार उच्च अधिकारियों द्वारा पसंद किए जाएंगे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। यात्रा की संभावना आज बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में किए गए प्रयास तुरंत परिणाम देंगे।