HOROSCOPE : आज का राशिफल 17 दिसंबर गुरुवार… ग्रह नक्षत्रों की गणना… चंद्रमा मकर राशि में शनि और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग…
राशिफल: 17 दिसंबर 2020
मेष: आज का राशिफल 17 दिसंबर गुरुवार को ग्रह नक्षत्रों की गणना बताती है कि चंद्रमा मकर राशि में शनि और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग बना रहे हैं। जबकि आज धनु राशि में बुध का प्रवेश होने से धनु राशि में शुभ बुधादित्य योग बना है। इन स्थितियों में आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। अपने खाने-पीने का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें, आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते है, इनकी वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। आज खर्च भी ज्यादा होगा, बजट का ध्यान रखते हुए काम करें नहीं तो महीने के अंत में तंगी महसूस करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। छात्रों का मन विचलित रहेगा, पढ़ाई में रुचि कम होगी। भाग्य स्कोर : 55 प्रतिशत
वृषभ: राशि से आठवें आज सूर्य बुध का संयोग हुआ है। आज का दिन सावधानी से चलने का है, बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें। आसपास के लोगों से वाद-विवाद में उलझने से अच्छा है, घर में रहें और मन को शांत रखें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में शामिल होने या शुभ कार्य की योजना बन सकती है। जोखिम वाले काम हो सके तो आज ना करें। शेयर में निवेश करना जोखिम भरा कदम हो सकता है। किसी की सहायता करके आपको मानसिक सुकून मिलेगा। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशत
मिथुन: राशि स्वामी बुध का संयोग आज राशि से सातवें स्थान में सूर्य से हुआ है जो आपके लिए शुभ फलदायी है। आपको बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। कारोबार में आपको उन्नति का मौका मिलेगा। छात्र भी पढ़ने-लिखने में रुचि लेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। रुचिकर और चटपटा खाने का मन करेगा। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। भाग्य स्कोर 79 प्रतिशत रहेगा।
कर्क: राशि स्वामी चंद्रमा आज गुरु और शनि के साथ चल रहे हैं। मन विचारों में उलझा रहेगा। पुरानी यादें मन को गुदगुदाएंगी। सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रहें, अधिकारियों से सहयोग पाएंगे। वरिष्ठजनों का अशीर्वाद बना रहेगा। किसी पुराने परिचित या मित्र से संपर्क हो सकता है। महिला मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य परिश्रम पर निर्भर करेगा, परिश्रम का प्रतिफल शुभ रहेगा। भाग्य भाग्य स्कोर : 77 प्रतिशत
सिंह: आज का दिन काफी बिजी रहेगा। आज जो भी कार्य मेहनत और ईमानदारी के साथ करेंगे और उसका शुभ परिणाम मिलेगा। इसके अलावा आज पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम भी बन सकता है। घर-परिवार के लोगों के साथ अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस करना आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है। भाग्य स्कोर : 62 प्रतिशत
कन्या: आज का दिन खुशमिजाज माहौल में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज जीवन की दिशा कोई नया मोड़ लेगी। यात्रा का योग बन रहा है। इसके अलावा ई-मेल या एसएमएस के जरिये जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशत
तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज कई सारी समस्याएं खत्म होने के योग बन रहे हैं। आज पैसों और सेहत संबंधी परेशानियां भी हल हो जाएंगी। शाम तक किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। भाग्य स्कोर : 70 प्रतिशत
वृश्चिक: आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज थोड़ी बहुत मेहनत से ही सम्मान का योग बन रहा है। आपके अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नज़र आएंगे। भाग्य स्कोर : 74 प्रतिशत
धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं। लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लेकिन खान-पान में सावधानी बरतने से मामला ठीक हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामले भी हल हो सकते हैं। भाग्य स्कोर : 72 प्रतिशत
मकर: छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे। लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशत
कुंभ: आज का दिन थोडा स्लो है। ऑफिस में काम करने में जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान होगा। आराम से धीरे-धीरे करेंगे तो फायदे में रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। आज जातकों को परिवार संबंधी प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में पूरा सहयोग करेंगे। भाग्य स्कोर : 61 प्रतिशत
मीन: आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और निवेश संबंधी कार्यों में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। विशेष लोगों के सहयोग से कुछ नए कार्य शुरू कर सकते हैं। आज घूमने-फिरने और मनोरंजन का भी सुख मिलेगा। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे। लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। भाग्य स्कोर : 65 प्रतिशत