पुराने दोस्तों से साधा संपर्क, आया पुलिस के नजर में. दुष्कर्म का आरोपी चार साल से था शेफ
भिलाई। मामला है भिलाई का जहां एक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस के हत्थे चढ़ने में चार साल लग गए किशोरी को भगाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने चार साल बाद गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपित फरार था और रायपुर के एक होटल में शेफ का काम करने लगा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित को जाकर गिरफ्तार किया है। वही यह घटना पुलिस प्रशासन के कार्य पर भी ऊँगली उठती है कि आरोपी भाग कर भी ज्यादा मिलो दूर नहीं गया था जबकि रायपुर के ही एक होटल में शेफ बन कर अपना जीवन बिता रहा था।
पुलिस ने बताया कि वाम्बे आवास उरला निवासी आरोपित तेजेश उर्फ मोनू डोंगरे (22) ने वर्ष 2016 में एक किशोरी को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया था। आरोपित ने 23 नवंबर 2016 को किशोरी को अगवा किया था। दो दिन बाद किशोरी को बरामद किया गया था। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की थी।
वही यह घटना पुलिस प्रशान के कार्य पर भी ऊँगली उठती है कि आरोपी भाग कर भी ज्यादा मिलो दूर नहीं गया था जबकि रायपुर के ही एक होटल में शेफ बन कर अपना जीवन बिता रहा था