सूरत : साली की विवाहित बेटी से थे अवैध सम्बंध, पत्नी की हत्या कर जमानत पर छूट फरार हुआ, पांच साल बाद धरा गया
साली के बेटी के साथ अफेयर के कारण पत्नी के साथ प्रतिदिन झगड़ा होने पर और पत्नी के म्यूचुअल फंड में जमा रुपए पाने के लिए उसका गला घोट कर हत्या पति ने पत्नी की हत्या कर दी थी। जिसके चलते पति इन दिनों जेल में था।
गला घोंट कर पत्नी को जान से मार डाला
माता के ऑपरेशन का कारण देकर अंतरिम जमानत लेने के बाद फरार हो गया था। जिसे कि पांच साल के बाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार डिंडोली क्षेत्र में रहने वाले और 2 बच्चों के पिता विष्णु रामचंद्र प्रजापति ने कुछ वर्षो पहले गला घोंट कर पत्नी को जान से मार डाला था। पत्नी की बड़ी बहन की विवाहित पुत्री के कारण पत्नी के साथ अफेयर के कारण रोज रोज के झगड़े से मुक्ति पाने के लिए विष्णु ने यह कृत्य किया था।
साढु की बेटी प्रेमिका भी साथ में ही थे
इस घटना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ जेल में डाल दिया था लेकिन, गत दिनों विष्णु ने माता के ऑपरेशन का बहाना बताकर अंतरिम जमानत ली थी लेकिन बाद में जेल जाने के बजाय फरार हो गया था। बीते 5 साल से वांटेड विष्णु प्रजापति को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान उसके साढु की बेटी प्रेमिका भी साथ में ही थी। दोनों लंबे समय से कामरेज के कठोर में रहते थे।
जमानत मिलने के बाद विष्णु मेहता महेसाणा चले गया था और प्रेमिका के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में छुप कर रहता था। पकडे जाने के डर से दोनों ने परिवारजनों से संपर्क भी छोड़ दिए थे।