मुंगेली युवा कांग्रेस ने मशाल रैली निकाल कर कृषि बिल का विरोध प्रदर्शन किया…
विवेक माणिक मुंगेली- प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार मुंगेली युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि काले कानून के विरोध में मुंगेली युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मशाल रैली कांग्रेस भवन पड़ाव चौक से निकलकर बलानी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड गांधी प्रतिमा पर संपन्न की गई। मशाल रैली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकाली गई,
मुंगेली युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश छैदईया ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि काले कानून किसानों के लिए बेहद हानिकारक है अगर कृषि कानून पारित कर दी जाती है तो किसानों को ना तो उनके अनाज का सही मूल्य मिलेगा और ना ही जमीन उनकी रह पाएगी अगर केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो युवा कांग्रेस की पूरी टीम सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ने के लिए अग्रसर रहेगा।
इस मशाल रैली में मुख्यरूप से विधानसभा प्रत्याशी रहे राकेश पात्रे , जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला लोरमी अध्यक्ष प्रकाश वैष्णव महामंत्री संजय यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र वैष्णव, पार्षद राहुल कुर्रे एल्डरमेन आरिफ खोखर, राजा माणिक, असद खोखर दीपचंद अनंत, टीपू खान, अलीम मिर्ज़ा, पोखराज बंजारे आयुष शुक्ला, योगेश्वर सिंह, नानू ठाकुर,संपत जैसवाल, अभिषेक सिंह यादव, निखिल साहू,छोटू साहू, शशांक वैष्णव,संदीप वैष्णव ,भूपेंद्र वैष्णव,अजय साहू,राहुल यादव,दीपक चंद्राकर,मंजीत रात्रे, अनिल मंगेशकर, सुरेंद्र साहू, मंतराम यादव, मुकेश साहू, दीपचंद जोशी,मिंटू खान ,प्रमोद साहू,आदि अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे!