जिला,शहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धान खरीदी पर बीजेपी केंद्र सरकार पर जम कर बरसे…किसानों को गुमराह कर रही है मोदी सरकार – “राकेश पात्रे”
विवेक माणिक मुंगेली – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कल मुंगेली जिलामुख्यालय कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता शहर कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रखी गई थी जिसपर धान खरीदी के मुद्दों पर चर्चा करने प्रदेश के महामंत्री मुंगेली जिला के प्रभारी सीमा वर्मा मौजूद थी लोरमी के रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सागर सिह बैस ने प्रेसवार्ता किया
सीमा वर्मा ने कहा- भाजपा प्रभारी नितिन गलत बयानबाजी कर रहे है बीते वर्ष में 28 लाख मीट्रिक टन उसना चावल fci में जमा करानी थी जिसमे से 26 लाख मीट्रिक टन उसना चावल जमा हो चुका है शेष 2 लाख मीट्रिक टन चावल भी जमा कराए जाना बाकी है |छत्तीसगढ़ से 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने का कमिटमेंट कर 24 लाख मैट्रिक टन चावल अनुमति प्रदान करना किसान विरोधी कृत्य है|
सागर सिंह बैस ने कहा-भूपेश सरकार ने कृषि को लाभ का क्षेत्र बनाया तो बीते 2 साल में छत्तीसगढ़ में धान का पैदा करने वाले किसानों की संख्या में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है और धान पैदावार का रकबा बढ़ा है राज्य में चालू खरीफ वर्ष में 21 लाख 50 हजार धान बेचने पंजीकृत हुए 90 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जाएगी |
राकेश पात्रे ने कहा – धान खरीदी के पर बीजेपी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों को गुमराह कर रही है ,बीजेपी वालो काम सिर्फ गुमराह करना है,छत्तीसगढ़ में किसान भूपेश सरकार से खुश है ,वही किसानों के कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवार को मिला है , किसानों के आय दुगनी करने की बात मोदी सरकार ने ही कहा था लेकिन ये केवल किसानों को छलने का काम किया है|
नव नियुक्त शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने कहा धान खरीद छत्तीसगढ़ में अच्छे से हो रहा है बस धान उठाओ नही हो पाया है जिसके कारण धान खरीदी केंद्र में थोड़ी कठिनाई हो रही है अब जल्द से जल्द उसे भी सुधार लिया जाएगा ,छत्तीसगढ़िया सरकार किसानों के हितैसी सरकार है ,छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जो सबसे अधिक कीमतों पर धान खरीदती है |
सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा ने कहा भूपेश सरकार किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत समर्थन मूल्य दे रही है पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन धान की खरीदी की है भाजपा की 15 साल की सरकार में तो 15 लाख से भी कम किसानों के औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया |
इस कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष लोकराम साहू, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष मेन भार्गव, पूर्व शहर अध्यक्ष रोहित शुक्ला,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार साहू, पूर्व जिलापंचायत सदस्य मायारानी सिह,जिलाध्यक्ष सहकारिता देवेंद्र वैष्णव, पूर्व पार्षद सोम वर्मा,पूर्व पार्षद संजय जायसवाल,पार्षद राहुल कुर्रे, महामंत्री संजय यादव,एल्डरमेन कौशल सिंह क्षत्रिय,एल्डरमेन आरिफ खोखर,ललिता सोनी ,परवेज अख्तर, जलेश यादव,राहुल रूपवानी, राजा माणिक,राजेश सोनी असद खोखर,टीपू खान,कलीम तंवर,आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे |