छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मचारियों का वेतन ग्रेड पे #2800gp बढ़ाने “पोस्टकार्ड विद खांकी” अभियान छत्तीसगढ़ शासन के नाम।
छत्तीसगढ़ पुलिस कर्मचारियों का वेतन ग्रेड पे 1900 से 2800 बढ़ाने “पोस्टकार्ड विद खांकी” अभियान द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और माननीय ताम्रध्वज साहू जी को लगातार पोस्टकार्ड भेजा जा रहा है।
बिलासपुर से “पोस्टकार्ड विद खांकी” अभियान में आरक्षक व प्रधान आरक्षक जिनमें मनोज कुमार साहू, वृंदावन मंडावी, रोहित टंडन, जय प्रकाश खांडे, अशोक चंद्राकर,राकेश दुबे,संजय बर्मन, राजेश पांडेय व अन्य पुलिस कर्मचारियों के द्वारा पोस्टकार्ड छत्तीसगढ़ शासन के नाम से भेजा गया।
प्रदीप दिवाकर ने बताया कि “पोस्टकार्ड विद खांकी” अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन को पुलिस कर्मचारियों के द्वारा ग्रेड पे #2800gp बढ़ाने लगातार अपील की जा रही है,
अभियान में छत्तीसगढ़ के सभी जिलो के पुलिस कर्मचारियों को शामिल होने का आग्रह भी किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन- प्रशासन पुलिस कर्मचारियों के परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं, पुलिस कर्मचारियों के द्वारा मजबूर होकर अपनी बात लगातार रखी जा रही है और जब तक पुलिस आरक्षक कर्मचारियों का वेतन ग्रेड पे #2800gp नही होगा, तब तक आवेदन, निवेदन पत्राचार,पोस्टकार्ड जैसे मुहिम चलते रहेंगे, जो पुलिस जवानों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है क्योंकि पुलिस कर्मचारी भी इंसान ही होते हैं।