भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
विवेक माणिक मुंगेली- भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय परमहंस वार्ड बुधवारी बाजार स्थित युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा की साफ सफाई,माल्यार्पण करते हुए संगोष्ठी आयोजित किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर जी कहते है यदि भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढो क्योकि विवेकानंद में ही सम्पूर्ण भारतवर्ष समाहित है और स्वामी विवेकानंद जी कहते है कि यदि भारत को जानना है तो गांव को जानो क्योकि भारत गांवो से बना है,गांव की संस्कृति ही वास्तव भारत है। भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक सुनील पाठक ने स्वामी विवेकानंद के द्वारा युवाओ को दिए सन्देश का वर्णन किया कि स्वामी जी कहते है उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने स्वामी जी के शिकागो धर्म संसद में दिए भाषण से अवगत कराया,युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हरीश चंद्र यादव ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री कोटू दादवानी, रामशरण यादव,राजीव श्रीवास, हरीश चंद्र यादव,अमरनाथ देवांगन,करन सिंह, राजा तम्बोली, आसिफ खोखर,अरविंद राजपूत, अंकित दवे,शेषनारायण मोहले,केशव गोयल, विकास सोनी,संतोष जांगडे,घनश्याम यादव,नानेश साहू,विश्वनाथ साहू,भेदराम साहू,नंदकुमार, रविशंकर खांडे, पिंटू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।