सरगाॅव में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, नहीं हो पाई है शिनाख्त…
सरगाॅव। संजय मिश्रा
एक 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सरगांव नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बांधा के पास खेत मे पलाश के वृक्ष में रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला है सूचक एज़ाज़ अहमद वार्ड पार्षद की सूचना पर थाना सरगांव में मर्ग क्रमांक 05/2021 दर्ज कर जांच की जा रही है अज्ञात युवक के शव का पहचान नहीं हो सका है मृतक युवक के दाएं हाथ के कलाई में हिंदी में दिनेश तथा बांये हाथ मे दिल की आकृति के अंदर अंग्रेजी में D.R (गोदना) से लिखा है।मृतक युवक के शिनाख्ती सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी आम जनता को हो तो थाना सरगाव ने निम्नलिखित नम्बर पर सूचित करने का आग्रह किया है संपर्क मोबाइल इस प्रकार है थाना सरगांव-09479235972 कंट्रोल रूम-09479193044 फिलहाल मृतक युवक का शव सरगाॅव के मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है एवं मृतक के परिजनों की तलाश जारी है।
अब इस युवक ने खुड़खुसी की है या किसी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक को मार कर पेड़ पर लटकाया है ये तो पुलिस के जाच का विषय है। फिलहाल अगर आप इस युवक को पहचान रहे है तो तत्काल सरगाव पुलिस को इसकी सूचना दे ताकि इस मृत युवक का अंतिम संस्कार इसके परिवार के हाथो हो सके।