सोनकर समाज नवागढ़ के निर्विरोध राज अध्यक्ष बने मनोज पुरबिया ।
नवागढ़। संजय मिश्रा
छत्तीसगढ़ सोनकर समाज एवं नवागढ़ राज की सँयुक्त बैठक नवागढ़ राज के आश्रित ग्राम बाघुल में कल आयोजित किया गया।
जिसमें दो वर्षों से लंबित राज चुनाव, न्याय पंचायत, केन्द्रीय पदाधिकारी एवं राज के मध्य समन्वय स्थापित कर सम्पन्न कराया गया।
केन्द्रीय कनिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर नें चुनाव प्रकिया को आगे बढ़ाते हुए सभी पदों के लिए राज से प्रत्याशी के नाम, प्रस्तावक तथा समर्थक माँगे।
सर्वसम्मति से पूरे राज सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद पर मनोज पुरबिया के नाम सहमति दिया गया।
उसी क्रम पर उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, कोषाध्यक्ष दयाराम सोनकर, सचिव भागवत सोनकर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
चुनाव सम्पन होनें के बाद केन्द्रीय पदाधिकारी द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया गया, सोनकर समाज के आराध्य देव श्री राम जानकी भगवान को साक्षी मानकर समाज के संविधान के परिपालन की शपथ लिया गया।
छतीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर नें मनोज पुरबिया को राज अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होनें की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरबिया जी हमारे प्रदेश के युवा तुर्क, होनहार, संघर्षशील, जुझारू जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं, वे केन्द्रीय शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर कार्यशील हैं, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे हमे पूर्ण आशा एवं विश्वास है।
मनोज पुरबिया नवागढ़ राज अध्यक्ष निर्वाचित होनें पर उनके गृह नगर में हर्षोल्लास के साथ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए युवा साथियों नें हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज पुरबिया समाज सेवा में निरंतर जुड़े रहे है, वे इससे पहले नवागढ़ राज के शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं, सोनकर समाज के दर्पण सामाजिक प्रत्रिका सोनकर संचेतना में संपादक मंडल के रूप में कार्य कर चुके हैं, सामाजिक कार्य नित नए करते रहे, समाज के युवा साथियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहे, सामाजिक बहनों को हमेशा प्रेरित करते रहे।
माह भर के अंदर ही समाज के उनके काम को उचित सम्मान करते हुए शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करनें की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
मनोज पुरबिया के नवागढ़ राज अध्यक्ष निर्वाचित होनें पर बधाई देनें वालो में केंद्रीय पदाधिकारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष टीकाराम महामंत्री चेतन सोनकर, उपमंत्री अखिलेश सोनकर, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मनोहरलाल, गणेश राम, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनकर, सलाहकार राजेश सोनकर, शिक्षा विकास समिति सचिव मुलचंद सोनकर, कार्यकरणी सदस्य ललित, हेमनाथ, राधेश्याम, सिमगा नगर पालिका अध्यक्ष भागवत सोनकर, सिमगा अध्यक्ष मुकेश सोनकर, लगरा अध्यक्ष मुरारी सोनकर, ठकुरीकाँपा अध्यक्ष लिकेश्वर सोनकर, पार्षद हेमंत सोनकर, सहायक प्रबधक दिलहरण सोनकर, नवागढ़ के सभी पूर्व पदाधिकारी सहित सैकड़ों स्वजातीय जन उपस्थिति रहे।
“सोनकर समाज नवागढ़ राज के जनता का हृदय से आभार, जनता नें जो विश्वास और सामाजिक उत्थान का दायित्व सौंपा है उसे पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा, केंद्र में शिक्षा विकास समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सोनकर समाज का हृदय से आभार”
मनोज पुरबिया
अध्यक्ष सोनकर समाज नवागढ़ राज.
प्रदेश कोषाध्यक्ष शिक्षा विकास समिति, छत्तीसगढ़ सोनकर समाज.