MIA खलीफा ने अब देसी गर्ल पर साधा निशाना… एक्ट्रेस की चुप्पी पर एडल्ट स्टार ने कही ये बात
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों का राजधानी दिल्ली में आंदोलन जारी है। इस आंदोलन की गूंज देश-दुनिया में भी सुनाई दे रही है। अमेरिका की कई बड़ी हस्तियां किसान आंदोलन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनमें पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी हैं। मिया खलीफा लगातार किसानों के समर्थन पर सोशल मीडिया पर खुलकर बोल रही हैं।
अब उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। किसान आंदोलन पर चुप्पी साधने पर मिया खलीफा ने प्रियंका चोपड़ा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अभिनेत्री को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मिया खलीफा ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा, ‘क्या Mrs. जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं। यह शांति मुझे बेरूत की तबाही के दौरान का एहसास करवा रही है’।
प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा मिया खलीफा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एडल्ट अभिनेत्री और प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी किसान आंदोलन को लेकर मिया खलीफा ने किसानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मिया खलीफा भारतीय खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आईं। साथ ही वह इस वीडियो में किसानों के समर्थन की बात भी कर रही थी।
वीडियो में मिया खलीफा कहती हैं कि सोशल मीडिया पर इंसानियत के लिए चलाए जाने वाले अभिनय की वजह से उन्हें यह भारतीय खाना खाने को मिला है। उन्हें यह खाना कनाडा की मशहूर लेखिका रुपी कौर और कनाडा के सिख सांसद जगमीत सिंह ने भेजा है। वीडियो में मिया खलीफा कहती हैं, ‘बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते हैं। जैसे कि मैंने आज यह बहुत ही लजीज डिनर कमाया है। यह इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन की वजह से मुझे मिला है। हर चीज की कीमत होती है। मेरे काम के लिए मुझे समोसा और यह सब मिला है।’