BREAKING : नहर में गिरी बस… मौतों की संख्या 4 से बढ़कर… हुई 25, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… सीएम ने ली बैठक
सीधी बस हादसे में अब तक 25 यात्रियों मौत की खबर मिल रही है। राहत एवं बचाव दल ने 25 शव बरामद किया है। नहर में गिरी को क्रेन से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बस में 60 लोग सवार थे। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज लगातार नजर बनाए हुए हैं। इधर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुखद जताया है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से हर संभव मदद की मांग की है। कमलनाथ ने लिखा कि सीधी से सतना जा रही बस के नहर में गिर जाने की दुखद खबर सामने आई है। कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है। मैं सरकर से मांग करता हूं कि तत्काल राहत कार्य प्रारंभ कर किए। बस में फंसे यात्रियों को बचाने के लिये प्रयास हो, पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जावे।
अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि मृतकों की संख्या 45 से ज्यादा हो सकती है। सुबह 11.45 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाल लिया गया। कुछ शव बह गए हैं। एएसपी अंजुलता पटले ने बताया 25 शव निकाले जा चुके हैं। शेष सभी यात्रियों की मौत की आशंका है। हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। बस सीधी से सतना जा रही थी।